ऊटी में घूमने के स्थल – Top 10 Tourist Places To Visit In Ooty

Rate this post

हेलो दोस्तो आज में आपको ऊटी में घूमने के स्थल इसके बारे में पूरी जानकारी बताने वाला हु। तमिलनाडु राज्य में स्थित नीलगिरी जिल्हे में एक ऊटी नाम से लोकप्रिय शहर है। ऊटी को उधगमंडलम और ऊठाकामुंड नाम से भी जाना जाता है। ऊटी शहर में आपको बहुत सारे घूमने के पर्यटन स्थल मिल जाएंगे, इस वजह से ऊटी हिल स्टेशन के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। लोग इसे हिल स्टेशनों की रानी भी कहते है। अगर आप भी ऊटी शहर में घूमने की योजना बना रहे है और आप यह जानना चाहते है कि ऊटी में कौन कौन से घूमने के स्थल है, तो दोस्तो चलिए ऊटी में घूमने के स्थल इसके बारे में पूरी जानकारी जा लेते है।

ऊटी में घूमने के स्थल

ऊटी में घूमने के स्थल

1. Ooty Botanical Garden

सरकारी वनस्पति उद्यान यह तमिलनाडु राज्य के उदगमंडलम (Ooty) शहर में कोइमबटोर के पास एक सुंदर वनस्पति उद्यान है। यह उद्यान ऊटी में साल 1948 में बना हुआ था। इस उद्यान का लेआउट सीढ़ीदार है और यह डोड्डाबेट्टा पर्वत की निचली चोटी की ढलान पर स्थित है। सरकारी वनस्पति उद्यान दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। आप अपने दोस्त या रिश्तेदारों के साथ इस उद्यान में घूमने आ सकते है। इस उद्यान में लगभग 1000 पौधों की प्रजातियां है, जिसमे विदेशी और स्वदेशी भी शामिल है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल अच्छा है।

2. St. Stephen’s Church

सेंट स्टीफेंस चर्च यह नीलगिरी जिल्हे में स्थित 19 वी सदी का चर्च है और यह सबसे पुराने चर्च में से एक है। यह चर्च ऊटी के मैसूर शहर की सदर पर ही स्थित है। सेंट स्टीफेंस चर्च को ईस्टर रविवार के दिन 3 अप्रैल 1831 को सभी के लिए खोला गया था। इस चर्च को पूरे लकड़ी से बनाया गया है, यह लकड़ियां ब्रिटिश द्वारा टीपू सुलतान के महल से ली गयी थी। इस चर्च की पेंटिंग और रंगीन कांच की खिड़कियां सभी वास्तुकला पर्यटकों को देखने के लिए आकर्षित करती है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

3. Murugan Temple

मुरुगन मंदिर यह तमिलनाडु राज्य के ऊटी शहर में एल्क हिल के ऊपर स्तिथ एक मुरुगन हिन्दू मंदिर है। यह मंदिर ऊटी में सबसे प्रतिष्ठित और सूंदर मंदिर है। इस मंदिर के बाहर 40 फिट ऊंची भगवान मुरुगन की सूंदर मूर्ति आकर्षित करती है, जो सभी तीर्थयात्रियों को दूर-दूर से दर्शन मिलते है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी सबसे अच्छा है।

4. Thread Garden

थ्रेड गार्डन तमिलनाडु राज्य के ऊटी शहर में बोट हाउस के सामने स्थित एक कुत्रिम फूलों और पौधों का बगीचा है। यह थ्रेड गार्डन सूंदर होने के साथ काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। साल 1988 में प्रोपेसर श्री एंटनी जोसेफ द्वारा थ्रेड गार्डन को निर्मित किया गया था। इस उद्यान में 100 विभिन्न फूलों की खूबसूरत प्रजातियां पाई जाती है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

5. Pykara Falls

ऊटी के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित एक सुंदर पाकृतिक पाइकारा जलप्रपात है। आपको बता दे कि पाइकारा यह नाम एक गांव का है। इस गांव में पाइकारा नदी पहाड़ियों की शृंखला से नीचे की ओर बहती है, जिसे “पाइकारा जलप्रपात” नाम से जाना जाता है। इस झरने को आनंद उठाने के लिए बहुत सारे पर्यटक आते है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

6. Ooty Lake

तमिलनाडु के नीलगिरी जिल्हे में स्तिथ कुत्रिम झील काफी लोकप्रिय है। ऊटी झील में पर्यटक आते है तो इस झील का भरपूर आनंद लेते है। ऊटी झील में बोटिंग हाउस उपलब्ध कराया गया है, जिससे पर्यटक बोटिंग कर सकेंगे साथ हीं मछली पकड़ने का आनंद भी ले सकेंगे। अगर आप ऊटी झील में बोटिंग करने जाने वाले है, तो बोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस तरह ऊटी में गुमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

7. Nilgiri Mountain Railway

नीलगिरी माउंटेन रेलवे यह काफी लोकप्रिय रेलवे है। यह 100 साल से भी ज्यादा पुरानी रेलवे है, 1908 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। हालांकि इस रेलवे को इससे पहले मद्रास रेलवे कंपनी ने संचालित किया गया था। यह रेलवे नीलगिरी के पहाड़ों और वादियों के बीच मे से गुजरती है। इस रेलवे को सन 2005 में यूनिस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया। यह रेलवे कुन्नूर से उदगमंडलम के बीच भाप इंजिन पर चलती है। इस तरह ऊटी में गुमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

8. Government Rose Garden

फूलों का राजा गुलाब यह सभी के लिए प्यारा फूल होता है। इस गुलाब के फूल को प्यार का इज़हार करने के लिए उपयोग करते है। इसी गुलाब के गार्डन देखने के लिए आप ऊटी में भारत के सबसे बड़े गुलाब के उद्यान में घूमने जा सकते है। यह सरकारी गुलाब उद्यान ऊटी शहर में विजयनगरम में एल्क हिल की ढलान पर 2200 मीटर स्थित हुआ दिखाई देगा। इस उद्यान में गुलाब 20000 से  ज्यादा किस्मे है, जिसे देखने के लिए कई पर्यटक यहां आते है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी भी अच्छा है।

9. Doddabetta

डोड्डाबेट्टा यह नीलगिरी जिल्हे में सबसे ऊंचा पर्वत है। यह पर्वत तमिलनाडु के नीलगिरी जिल्हे में ऊटी कोटागिरी रोड पर स्थित है। यह पर्वत 2637 मीटर ऊंचा है और इसकी दूरी ऊटी से कोटागिरी रोड तक 9 किमी है। डोड्डाबेट्टा यह ऊंचा होने के साथ पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थल है। इस पर्वत के शीर्ष पर जाते है, तो आपको वेधशाला दिखाई देगी जहाँ दो दुर्बिन उपलब्ध कराई गई है। इस तरह ऊटी में गुमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

10. Mudumalai National Park

तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी पर्वत में स्थित एक सूंदर मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान में 498 पौधे, 266 पक्षी 18 मांसाहारी और 210 शाकाहारी जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है। अगर आप इस उद्यान में घूमने आ रहे है, तो आपके लिए फरवरी से जून का समय अच्छा रहेगा। आप इस उद्यान में आकर कई किस्म के पौधे, रंगीबेरंगी पक्षी और वन्यजीव देखने का आंनद ले सकते है। इस तरह ऊटी में घूमने के लिए यह स्थल भी अच्छा है।

इसे भी पढ़े : वैष्णो देवी का मंदिर का रास्ता (बस और ट्रैन की पूरी जानकारी) – Tech Gyan Guru

निष्कर्ष

तो दोस्तो उम्मीद है कि आपको ऊटी में घूमने के स्थल इसके बारे में पूरी जानकारी पता चल गयीं। अगर आप पहली बार ऊटी में घूमने जा रहे है, तो आप हमारे बताये हुए 10 खूबसूरत लोकप्रिय और स्थल में घूमने जाने का आनंद ले सकते है। ऊटी में जाने से पहले आप कहाँ कहां घूमने जाना है, इसकी योजना बनाके रखे। आप हमारे ऊटी में घूमने के स्थल इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के आपका बहुत धन्यवाद आपको यह ब्लॉग कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताना।

FAQs ऊटी में घूमने के स्थल

ऊटी में घूमने के स्थल कौन कौन से है?

ऊटी में सरकारी वनस्पति उद्यान, सेंट स्टीफेंस चर्च, मुरुगन मंदिर, थ्रेड गार्डन, पाइकारा जलप्रपात, ऊटी झील, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, सरकारी गुलाब उद्यान, डोड्डाबेट्टा और मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान यह सारे खूबसूरत और लोकप्रिय स्थल है।

ऊटी जाने का कितना खर्चा है?

ऊटी जाने के लिए खर्चा ₹3000-₹5000 तक आएगा।आपको एक प्राइवेट टैक्सी मिलती है, जिससे आप सभी पर्यटन स्थलों में घूम सकते है। 

ऊटी में जाने का सही टाइम कौन सा है?

ऊटी में आप घूमने जा रहे है, तो पूरे साल हरयाली और शांत वातावरण रहता है, लेकिंन सबसे अच्छा टाइम सितंबर से नंवबर के बीच रहता तब यहां का तापमान 15 से 20 डिग्री रहता है।

ऊटी में क्या पाया जाता है?

ऊटी में फूलों और पौधे के बगीचे, घने जंगल, खूबसूरत झरने, ऊंचे ऊंचे पर्वत, बोटिंग हाउस और पहाड़ियों की चोटियों पर चाय के बागान ऐसे प्राकृतिक नजारे पाए जाते है।

Leave a Comment